नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विपक्ष और किसानों के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि विधेयक, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

विपक्ष और किसानों के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि विधेयक, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विपक्ष और किसानों के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि विधेयक, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

President Ram Nath Kovind
रविवार, 27 सितम्बर 2020 

नई दिल्ली। विपक्ष और किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बीच कृषि विधेयक अब कानून में बदल गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब ये विधेयक कानून हो गए हैं। कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों द्वारा ट्रेनें रोकी जा रही हैं। कृषि विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया। एनडीए में 24 साल से शामिल अकाली दल ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। कृषि विधेयक को लेकर केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

इस बिल का संसद में भी भारी विरोध हुआ था। विपक्ष भी बिल का विरोध कर रहा है। हंगामा करने को लेकर राज्यसभा के 8 सांसदों को निलंबित भी किया गया है।

विधेयकों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा 25 सितम्बर को ही भारत बंद भी बुलाया गया था। किसानों की मांग है कि इन विधेयकों को वापस लिया जाए।

किसानों को डर है कि अब कानून बने ये विधेयक न्यूनतम समर्थन मूल्य ख़त्म कर देंगे। हालांकि मोदी सरकार ने आश्वासन दिया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930