जेपी नड्डा ने की महासचिवों की घोषणा, सरोज पांडेय की छुट्टी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे को जगह नहीं मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे अनिल जैन भी बाहर हो गए हैं।
नड्डा की नई टीम में महासचिवों में कैलाश विजयवर्गीय,
महापौर सांसद सुधीर गुप्ता को मौका दिया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी महासचिव बने रहेंगे।.

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।

तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया
तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।।                  अकालियों को झटका!
पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है। तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे, उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं।।