नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , NCB की SIT सोमवार को जाएगी दिल्ली_दीपिका ने ‘ड्रग्स लेने की बात से किया इनकार.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

NCB की SIT सोमवार को जाएगी दिल्ली_दीपिका ने ‘ड्रग्स लेने की बात से किया इनकार..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


GENERAL NEWS

दीपिका ने ‘ड्रग्स लेने की बात से किया इनकार’; NCB की SIT सोमवार को जाएगी दिल्ली

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में  दीपिका पादुकोण ने शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के दौरान ‘ड्रग्स लेने या खरीदने से इनकार’ किया है। सूत्रों ने रिपब्लिक भारत को ये जानकारी दी। अभिनेत्री की हाल में एक चैट सामने आई थीं, जहां वो कथित तौर पर ‘माल और हैश के लिए पूछ’ रही थीं।

सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की टीम दीपिका के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। वहीं एजेंसी ने अभिनेत्री के फोन को जब्त कर लिया, जिसके बाद उनके बयान को डिजिटल डेटा के साथ क्रॉस चेक करेगी। अब एनसीबी ‘यूज और ड्रग्स की खरीद’ से जुड़ें दीपिका पादुकोण और उनसे संबंधित अन्य व्यक्तियों के बयानों को डिजिटल डाटा से क्रॉस वेरीफाई करेगी। सूत्रों ने आगे बताया कि NCB दीपिका के जवाबों से संतुष्ट नहीं है, जिस वजह से अभी तक अभिनेत्री को ‘क्लीन चिट नहीं’ दी गई है।

दिल्ली जाएगी SIT टीम

इसी बीच सूत्रों से यह भी खबर सामने आ रही है कि NCB की SIT सोमवार को दिल्ली आएगी। एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना को टीम पूरे मामले की रिपोर्ट देगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई निर्धारित हो सकती है।

 

करीब 6 लोगों के फोन जब्त

सूत्रों ने बताया है कि NCB ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया है कि श्रद्धा कपूर और सारा अली खान का भी मोबाइल जब्त किया गया है। इससे पहले जया साहा का भी फोन जांच एजेंसी द्वारा सीज किया जा चुका है।

दीपिका का बड़ा ‘कबूलनामा’

एक्ट्रेस दीपिका ने NCB के सामने पहले राउंड की पूछताछ के दौरान एक बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ हुई ‘ड्रग्स चैट्स की बात स्वीकार’ कर ली है। वही अभी NCB ड्रग्स नेक्सस में KWAN कंपनी और कोको क्लब पार्टी की भूमिका की जांच कर रही है।  सूत्रों के मुताबिक NCB की टीम दीपिका के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। साथ ही उन्हें पूछताछ के लिए एक बार फिर से बुलाया जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31