नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार चुनाव से पहले BJP की नई टीम का ऐलान, राम माधव-अनिल जैन को नहीं मिली जगह – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बिहार चुनाव से पहले BJP की नई टीम का ऐलान, राम माधव-अनिल जैन को नहीं मिली जगह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिहार चुनाव से पहले BJP की नई टीम का ऐलान, राम माधव-अनिल जैन को नहीं मिली जगह

बीजेपी ने दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को नया महासचिव चुना है. सरोज पांडेय को महासचिव के पद से हटाया गया है. वहीं पीएम मोदी ने भी नई टीम को बधाई दी है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो- पीटीआई)बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो- पीटीआई)
  • राम माधव को महासचिव पद से हटाया  तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं. बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है. बिहार चुनाव से पहले पार्टी में बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का ऐलान किया है. राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा है, ‘नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि वे भारत के लोगों की निस्वार्थ भाव से और समर्पण के साथ सेवा कर हमारी पार्टी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे. गरीबों को सशक्त बनाने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे.’

इसके अलावा बीजेपी की नई टीम में राम माधव, मुरलीधर राव और अनिल जैन को महासचिव के पद से हटा दिया गया है. वहीं दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को नया महासचिव चुना गया है. इसके अलावा सरोज पांडेय को भी महासचिव के पद से हटाया गया है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031