नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , BOLYWOOD NEWS Drug Case: धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, घर से मिला ड्रग्स! – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

BOLYWOOD NEWS Drug Case: धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, घर से मिला ड्रग्स!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Drug Case: धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, घर से मिला ड्रग्स!

News

 

मुंबई। सुशांत सिंह ड्रग मामले में NCB सख्ती के साथ एक के बाद एक ड्रग पेडलरों और स्टार्स पर शिकंजा कस रही है। इस केस में धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद का भी नाम सामने आया है। जिसे NCB ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। खबरें हैं कि क्षितिज के घर से ड्रग्स बरामद हुआ है।

क्षितिज की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख रहे थे। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर क्षितिज को शक की नजरों से देखा जा रहा था। साथ ही NCB भी इन्हें आधार बनाकर क्षितिज से शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पूछताछ कर रही थी।

शुक्रवार को एनसीबी ने कंपनी के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज के घर तलाशी ली और फिर उसे अपने साथ एनसीबी दफ्तर ले गई। क्षितिज का नाम पहले से गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर अंकुश अरनेजा के बयान में आया है और दोनों के घनिष्ठ संबंध हैं।

वहीं शनिवार का दिन ड्रग्स मामले में काफी अहम है क्योंकि आज NCB दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से तीखे सवाल पूछ रही है। साथ ही इस मामले में अहम जानकारी सामने आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31