नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आमिर खान बने Ceat के ब्रांड एम्बेसेडर, IPL मैचों के दौरान 2 विज्ञापनों में देंगे दिखाई – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आमिर खान बने Ceat के ब्रांड एम्बेसेडर, IPL मैचों के दौरान 2 विज्ञापनों में देंगे दिखाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आमिर खान बने Ceat के ब्रांड एम्बेसेडर, IPL मैचों के दौरान 2 विज्ञापनों में देंगे दिखाई

आरपीजी समूह की कंपनी सिएट टायर्स ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। आमिर खान विभिन्न मीडिया मंचों पर कंपनी के प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे।

कंपनी ने कहा कि आमिर खान भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे अधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं में हैं। कंपनी ने उन्हें 2 साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।
कंपनी ने कहा कि एकीकृत मार्केटिंग अभियान के तहत आमिर खान दुबई में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान 2 विज्ञापनों में दिखाई देंगे। पहले विज्ञापन का प्रसारण शनिवार से शुरू होगा। यह विज्ञापन सिएट के सिक्योराड्राइव रेंज के प्रीमियम कार टायरों के बारे में है।

सिएट टायर्स ने कहा कि पहला विज्ञापन ऑनलाइन और ऑफलाइन विभिन्न मीडिया मंचों पर दिखेगा। सिएट सिक्योराड्राइव टायरों का इस्तेमाल विभिन्न प्रीमियम सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी मसलन होंडा सिटी, स्कोडा ऑक्टाविया, टोयोटा कोरोला, हुंदै क्रेटा, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और अन्य कारों में होता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की तैयारियों में बिजी है। इस फिल्म में वे एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस के मौके पर 2021 में रिलीज होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31