नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , COVID-19 : पूर्ण बंदी के बाद 1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने की हवाई यात्रा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

COVID-19 : पूर्ण बंदी के बाद 1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने की हवाई यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

COVID-19 : पूर्ण बंदी के बाद 1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने की हवाई यात्रा

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (19:31 IST)
नई दिल्ली। पूर्ण बंदी के उपरांत घरेलू विमान सेवा दुबारा शुरू होने के बाद से अब तक घरेलू मार्गों पर हवाई सफर करने वालों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोविड-19 के कारण देश में सभी नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से रद्द कर दी गई थीं। 2 महीने बाद 25 मई से उड़ानें दुबारा शुरू हुई थीं।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में लिखा, 25 मई से उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख 8 हजार 210 उड़ानें रवाना हो चुकी हैं जिनमें एक करोड़ से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। हम कोविड-19 से पहले के आंकड़ों की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी हितधारकों को बधाई दी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को 1,393 उड़ानों में 1,19,702 यात्री रवाना हुए। कोविड-19 के कारण देश में सभी नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से रद्द कर दी गई थीं। दो महीने बाद 25 मई से उड़ानें दुबारा शुरू हुई थीं। पहले सरकार ने कोविड-पूर्व स्तर की तुलना में एक-तिहाई उड़ानों की ही अनुमति दी थी, जिसे अब बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।(वार्ता)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930