नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रम कानून: प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- आसान कर दिया अत्याचार – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

श्रम कानून: प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- आसान कर दिया अत्याचार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रम कानून: प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- आसान कर दिया अत्याचार

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए. सबकी आजीविका सुरक्षित रहे. भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना संसद से पास हो चुके हैं तीनों विधेयक

श्रम सुधार से जुड़े तीन विधेयकों को संसद की मंजूरी मिल गई है. विपक्षी दल बिल का विरोध कर रहे हैं. बुधवार को जब तीनों बिल राज्यसभा से पास हो रहे थे तो बाहर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अत्याचार करना आसान कर दिया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए. सबकी आजीविका सुरक्षित रहे. भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है. वाह री सरकार. आसान कर दिया अत्याचार.

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने इसे किसानों के बाद, मजदूरों पर वार बताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा कि गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है बस मोदी जी का शासन.

राज्यसभा ने बुधवार को ध्वनि मत से श्रम सुधार से जुड़े तीन बिल को पारित किया. इस दौरान आठ सांसदों के निष्कासन के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया. तीनों बिल लोकसभा ने मंगलवार को पारित किया था और अब इन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

राज्यसभा में बुधवार को पारित हुए विधेयक संहिताएं- ‘उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कार्यदशा संहिता 2020’, ‘औद्योगिक संबंध संहिता 2020’ और ‘सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020’ हैं. इनमें किसी प्रतिष्ठान में आजीविका सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा को विनियमित करने, औद्योगिक विवादों की जांच एवं निर्धारण तथा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रावधान किए गए हैं.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930