नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारुति सुजुकी ग्राहकों पर मेहरबान, 14500 रुपये में गाड़ी चलाने का सपना करें पूरा, जानिए – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मारुति सुजुकी ग्राहकों पर मेहरबान, 14500 रुपये में गाड़ी चलाने का सपना करें पूरा, जानिए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मारुति सुजुकी ग्राहकों पर मेहरबान, 14500 रुपये में गाड़ी चलाने का सपना करें पूरा, जानिए

News

नई दिल्ली: त्योहार सीजन से ठीक पहले ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों के लिए नई-नई सुविधाओं की लॉन्चिंग कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति का पहिया ठीक से चलने लगे। ऑटो की बड़ी कंपनियों में शुमार मारुति सुजुकी ऐसा तोहफा लेकर आई है, जिसे जानकर आप बहुत खुश होने वाले हैं। आपके पास अगर गाड़ी खरीदने को पैसे नहीं है तो कोई बात नहीं गाड़ी चलाने का सपना आपका ऐसे ही पूरा हो जाएगा। तोहफे के तहत आप किराए पर मारुति की नई कार घर ले जा सकते हैं।

– जानिए डिटेल

दरअसल, हाल ही में कंपनी ने मारुति सुजुकी सबस्क्राइब नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया था। इसका विस्तार देश के 6 बड़े शहरों में हुआ है। ये छह शहर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और बेंगलुरु हैं। कंपनी की योजना अगले दो से तीन साल में देश के 60 शहरों में इस कार्यक्रम का विस्तार करने की है। कंपनी के मुताबिक इस सेवा के तहत ग्राहक मारुति सुजुकी एरीना से नयी स्विफ्ट डिजायर, विटारा ब्रेजा और एर्टिगा, नेक्सा से नई बलेरा, सियान और एक्सएल6 लेने का विकल्प चुन सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राहक वाहन का स्वामित्व हासिल किए बिना नई कार का इस्तेमाल कर सकते है।

इसके लिए उन्हें मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क में मेंटेनेंस, बीमा और सड़क पर वाहन खराब होने पर सहायता आदि शामिल होगा।  ग्राहक इन वाहनों के लिए 12 माह से 48 माह का सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं। दिल्ली में स्विफ्ट एलएक्सआई का 48 माह के सब्स्क्रिप्शन के लिए मासिक शुल्क 14,463 रुपये (कर सहित) शुरू होता है। सब्स्क्रिप्शन की अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहक रिन्यू करा सकते हैं। इसके अलावा बाजार मूल्य पर कार की खरीद कर सकते हैं।

मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम व्यक्तिगत ग्राहकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। इसमें एडवांस में कोई राशि नहीं देनी होगी।  मासिक शुल्क में रजिस्ट्रेशन की लागत, बीमा आदि शामिल होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031