नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , NCB के अधिकारी बोले- रकुल प्रीत सिंह ने समन किया स्वीकार  – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

NCB के अधिकारी बोले- रकुल प्रीत सिंह ने समन किया स्वीकार 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

NCB के अधिकारी बोले- रकुल प्रीत सिंह ने समन किया स्वीकार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कहा कि बॉलीवुड में कथित तौर पर ड्रग्स के सेवन के मामले की जांच के संबंध में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह को भेजे गए समन को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि “उन्हें कथित तौर पर भेजे गए समन न तो मुंबई में प्राप्त हुए न हैदराबाद में।”

हालांकि NCB अधिकारियों ने कहा था कि सिंह से फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क किया गया था। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उन्होंने समन स्वीकार किए हैं।” उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जल्दी ही जांच में सहयोग के लिए उपस्थित होंगी।

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों के सेवन की बात उजागर होने के बाद NCB ने जांच शुरू की थी और अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुंबई फिल्म उद्योग के ‘A-श्रेणी’ के कुछ नामचीन कलाकारों से सहयोग करने को कहा है।

वहीं बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह समेत अन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। इससे पहले NCB के सूत्रों ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में रकुलप्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था।

‘धर्मा प्रोडक्शन पर लटकी NCB की तलवार’

इसके साथ ही अब करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन भी एंटी-ड्रग एजेंसी की जांच के दायरे में है। NCB ने कार्यकारी निर्माता और निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को बुलाया है, जो प्रोडक्शन हाउस में कार्यरत हैं। उन्हें शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, क्षितिज अभी दिल्ली में है और उसके घर की भी तलाशी ली गई।

 

वहीं सारा अली खान पूछताछ के लिए गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं। सारा अली से 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। दीपिका भी जल्द गोवा से मुंबई पहुंचने वाली हैं। इस बीच दीपिका के मुंबई वाले घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(PTI इनपुट के साथ)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930