नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Guruwar ke Totke: अगर दांपत्य जीवन में है कोई परेशानी तो गुरुवार को करें ये एक काम, खुशियों से भर जाएगा जीवन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Guruwar ke Totke: अगर दांपत्य जीवन में है कोई परेशानी तो गुरुवार को करें ये एक काम, खुशियों से भर जाएगा जीवन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Guruwar ke Totke: अगर दांपत्य जीवन में है कोई परेशानी तो गुरुवार को करें ये एक काम, खुशियों से भर जाएगा जीवन

News

Guruwar ke Totke: अगर आपके दांपत्य जीवन में कोई भी परेशानी है तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको गुरुवार को एक छोटा का उपाय या फिर टोटका करना है। इससे आपके दांपत्य जीवन की सभी तरह की परेशानियां जल्द दूर हो जाएगी और आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। मान्यता के मुताबिक

गुरुवार का व्रत रखने और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करने से न सिर्फ विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है बल्कि अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। अगर आपके दांपत्य जीवन में कोई परेशानी भी है तो वो दूर हो जाएगी।

आज गुरुवार है और शास्त्रों में गुरुवार के दिन को केले के पेड़ (Worship of Banana Tree) की पूजा को का काफी महत्व है। इतना ही नहीं केले के पत्तों को शुभ और उसकी पूजा को भी लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़ (Banana Tree)  में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है और गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति यानी कि भगवान विष्णु  (Bhawan Vishnu) का दिन होता है। ऐसे में अगर आप गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर भगवान बृहस्पति की आप पर कृपा होगी।

माना जाता है कि केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा विधि-विधान और श्रृद्धा के साथ करने वाले जातकों पर भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख समृद्धि और शांति का वरदान देते हैं। केले के वृक्ष को शुभ और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और ऐसे लोगों की शादी में कोई रुकावट नहीं आती। उन्हें अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। घर में आर्थिक सम्पन्नता भी आती है।

हिंदू धर्म में हर एक चीज का महत्व है। इसी महत्व में पेड़-पोधों का नाम भी आता है। माना जाता है कि इनकी रक्षा करना हमरा धर्म और कर्तव्य है। इनको घर में लगाने से सुख-शांति, वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश न कर पाना आदि। अगर आपके घर में पेड पौधे है तो आपके घर कभी भी दुख रुख नहीं करेगा। बृहस्पति देव की पूजा में मुख्य रुप से केला के पेड की पूजा भी की जाती है। इनकी पूजा करना शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़  में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है और गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति यानी कि भगवान विष्णु का दिन होता है। ऐसे में अगर आप गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा  करते हैं तो आप पर भगवान बृहस्पति की आप पर कृपा होगी। इसके अलावा गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और ऐसे लोगों की शादी में रुकावटें नहीं आतीं।

इतना ही नहीं सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने वाले व्यक्त‍ि के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और परिवार में खुशियां भी आती हैं।

गुरुवार के दिन व्रत रखें, जिसमें पीले वस्त्र पहने और बिना नमक का पीला भोजन का संकल्प लें। गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या तस्वीर पीले वस्त्र पर विराजित कर पंचोपचार पूजा केसरिया चंदन, पीले अक्षत, पीले फूल व भोग में पीले पकवान या फल अर्पित करें।

गुरुवार को ऐसे करें केले के पेड़ की पूजा 

  • सुबह-सुबह मौन व्रत का पालन कर स्नान करें। इसके बाद केले के वृक्ष को प्रणाम कर जल चढ़ाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि घर की आंगन में यदि केले का वृक्ष लगा है तो उस पर जल ना चढ़ाएं. बाहर के केले के वृक्ष को जल चढ़ाएं।
  • केले के वृक्ष पर हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ केल को अर्पित करें।
  • अक्षत, पुष्प आदि चढ़ाएं और केले के पेड़ की परिक्रमा करें।

इस मंत्र का जाप करें…

ॐ बृं बृहस्पते नम:

बृहस्पति मंगल मंत्र-

जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित:

पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:।

सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे

सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

You May Have Missed