नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्रग केस: दीपिका पादुकोण समेत 3 एक्ट्रेस को NCB ने जारी किया समन, गोवा में वकीलों की राय ले रही हैं दीपिका – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ड्रग केस: दीपिका पादुकोण समेत 3 एक्ट्रेस को NCB ने जारी किया समन, गोवा में वकीलों की राय ले रही हैं दीपिका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ड्रग केस: दीपिका पादुकोण समेत 3 एक्ट्रेस को NCB ने जारी किया समन, गोवा में वकीलों की राय ले रही हैं दीपिका

News

 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सामने आए ड्रग एंगल की NCB बड़ी ही सख्ती से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक कई ड्रग पेडलर NCB की गिरफ्त में आ चुके हैं। जिनसे पूछताछ कर NCB कई बड़े चेहरों को बेनकाब कर रही है। हाल ही में इस केस में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया है। जिस पर एक्शन लेते हुए NCB ने इन चारों एक्ट्रेसेस को समन जारी किया है !

NCB ने रकुल प्रीत सिंह को समन जारी कर 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को NCB के सामने पेश होना है।

समन जारी होने के बाद ये खबर भी सामने आई है कि दीपिका पादुकोण गोवा में कई वकीलों से मुलाकात कर रही हैं। दीपिका के साथ उनकी मैनेजर करिश्मा भी गोवा में ही मौजूद हैं।

वहीं इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पहले ही सलाखों के पीछे जा चुकी हैं। शौविक चक्रवर्ती ने अपने और रिया चक्रवर्ती के जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। जिस पर आज सुनवाई होनी थी। लेकिन भारी बारिश होने की वजह से आज कोर्ट बंद है और रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930