नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚨 PDS राशन में लाखों का गबन! ससकोबा और गनपतपुर में बड़ी अनियमितता उजागर.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🚨 PDS राशन में लाखों का गबन! ससकोबा और गनपतपुर में बड़ी अनियमितता उजागर..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚨 PDS राशन में लाखों का गबन! ससकोबा और गनपतपुर में बड़ी अनियमितता उजागर


रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल, शक्कर और नमक की भारी कमी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर रैरूमाखुर्द पुलिस ने दोनों मामलों में ई.सी. एक्ट की धारा 3 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ससकोबा में ₹12.89 लाख का खाद्यान्न कम
ग्राम ससकोबा की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 में जांच के दौरान 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक की कमी मिली। कुल कीमत करीब ₹12.89 लाख आंकी गई है।
जांच में अगस्त 2026 में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप भी सामने आया। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया और सचिव माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विक्रेता बिहारी राठिया फरार बताया गया है।
गनपतपुर में ₹18.86 लाख का खाद्यान्न गायब
ग्राम गनपतपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। खाद्यान्न की कुल कीमत करीब ₹18.86 लाख बताई गई है।
इस मामले में जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तीनों की गिरफ्तारी शेष बताई गई है।
📌 दोनों मामलों में कुल करीब ₹31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी सामने आई है। पुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में विवेचना जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश:
हितग्राहियों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन में हेराफेरी या गबन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
📕 पर्दाफाश न्यूज
अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930