नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण: पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पुनः दाम्पत्य जीवन में हुआ पुनर्स्थापन. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण: पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पुनः दाम्पत्य जीवन में हुआ पुनर्स्थापन.

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण: पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पुनः दाम्पत्य जीवन में हुआ पुनर्स्थापन…

रायगढ़, 12 सितम्बर 2026/ वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला न्यायालय रायगढ़ में किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामे के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया तथा नेशनल लोक अदालत की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को मिलाकर कुल 12 लाख 7 हजार 255 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों की आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कर उन्हें त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान कुटुम्ब न्यायालय, रायगढ़ में राजीनामे के आधार पर 05 परिवारों को पुनः दाम्पत्य जीवन में पुनर्स्थापित किया गया। संबंधित परिवारों को उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल से आपसी विवादों के समाधान के साथ परिवारों को पुनः एक साथ आने का अवसर मिला।

लोक अदालत में वर्चुअल माध्यम से भी पक्षकारों की उपस्थिति दर्ज कराई गई और आपसी राजीनामे के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके माध्यम से लोक अदालत की मूल भावना “न्याय आपके द्वार” को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनियों, विद्युत विभाग एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अधिवक्तागण उपस्थित रहे। पक्षकारों को उनके प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

 

Key Words: raigarhcity, raigarhupdate, raigarhdrishti, रायगढ़, rgh, rig, Raigarh Police

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30