नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
काठमांडू।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए दैनिक रायगढ़ अंचल के संपादक महादेव परिहारी को इंटरनेशनल सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेपाल के कृषि मंत्री नेपाल कृषि मंत्री इसराइल मंसूरी के हाथों प्रदान किया गया, जिससे पूरे रायगढ़ क्षेत्र में गौरव का माहौल है।
यह अवार्ड सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और समाज के प्रति समर्पण को पहचान देने के लिए दिया जाता है। इस सम्मान को संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा माना जाता है, जो वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली कार्यों को प्रोत्साहित करता है।

महादेव परिहारी ने पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। चाहे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं हों, प्रशासनिक लापरवाही या सामाजिक विसंगतियां—उन्होंने हर विषय को बेबाकी और जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में दैनिक रायगढ़ अंचल ने जनसरोकार की पत्रकारिता को नई पहचान दी है।
इस पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में सार्वजनिक सेवा में नवाचार, समुदायों के लिए बेहतर सेवाएं, समावेशिता और पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद महादेव परिहारी ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी पूरी टीम और पाठकों का है, जिनके विश्वास ने उन्हें हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहने की ताकत दी।
इस उपलब्धि से रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





