नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚩 जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा खरसिया नगर बड़े शान से निकाली गई भव्य शोभायात्रा 🚩 – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🚩 जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा खरसिया नगर बड़े शान से निकाली गई भव्य शोभायात्रा 🚩

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚩 जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा खरसिया नगर 🚩

खरसिया। रामनवमी के पावन अवसर पर आज खरसिया नगर पूरी तरह राममय नजर आया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

 

शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर से हुआ, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुसज्जित झांकियों को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः राम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

 

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह मंच बनाकर भजन-कीर्तन, रामधुन  ढोल-नगाड़ों और मांदर DJ की थाप पर झूमते नजर आए, वहीं महिलाएं और बच्चे भी बड़े उत्साह के साथ इस आयोजन में सहभागी बने।

 

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल भी पूरे मार्ग में तैनात रहे, किंतु ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त रही शांति समिति की बैठक केवल कोरम पूरा करने के लिए किया गया था, ऐसा लगा शोभा यात्रा के लिए कोई व्यवस्था यहां तक कि दुकानों के सामने रखी गाड़ियों को भी व्यवस्थित नहीं रखवाया गया है फिर भी जनता की सूझ बुझ समझ  से आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

रामनवमी के इस पावन अवसर पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए धर्म, सत्य और मर्यादा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

🚩 जय श्रीराम 🚩

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031