खरसिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन… नारी शक्ति का होगा सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🚨 खरसिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

खरसिया। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग खरसिया द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनपद सभा कक्ष, तहसील परिसर खरसिया में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की सक्रिय एवं प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में खरसिया विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नारी शक्ति को मंच प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा समाज में उनके आत्मविश्वास और भागीदारी को और मजबूत करना है।
इस कार्यक्रम में अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहेंगी।
#InternationalWomensDay
#MahilaDiwas
#NariShakti
#Kharsia
#WomenEmpowerment
#MahilaBalVikas
#RespectWomen
#NariSamman
#ChhattisgarhNews
#LocalNews
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





