नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, तो समाज की दिशा ही बदल जाती है- ✍️आरती वैष्णव – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, तो समाज की दिशा ही बदल जाती है- ✍️आरती वैष्णव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, तो समाज की दिशा ही बदल जाती है- ✍️आरती वैष्णव

*आज की महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रही, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान भी बना रही हैं*

रायगढ़ – 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। *यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता शास्त्रों में भी कहा गया है यह बड़ी बात नारियों के लिए* अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं, आज की महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान भी बना रही हैं।

समाज में बदलाव की यह तस्वीर आज गांव-शहर कस्बा हर जगह दिखाई दे रही है। महिलाएं शिक्षा, वकालत पत्रकारिता, प्रशासनिक, व्यापार और राजनीति जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर वे यह साबित कर रही हैं कि अगर अवसर मिले तो महिलाएं किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकती हैं।

महिला सशक्तिकरण की यह भावना केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। शिक्षा, डिजिटल माध्यम और सामाजिक जागरूकता के कारण महिलाओं में आत्मविश्वास तेजी से बढ़ रहा है।

आज की महिला अपने अधिकारों के प्रति सजग है और समाज के विकास में बराबरी की भागीदारी निभा रही है। यह बदलाव केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।
महिला दिवस का संदेश यही है कि

“जब महिलाएं मजबूत होती हैं, तो परिवार, समाज और देश भी मजबूत बनता है।”इस अवसर पर समाज की सभी महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।

*🙏महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸💐*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930