नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खबर का असर: परसकोल कस्टडी डेथ मामले में बड़ी कार्रवाई… हटाए गए खरसिया टीआई एवं 2 आरक्षक हुये लाईन अटैच.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खबर का असर: परसकोल कस्टडी डेथ मामले में बड़ी कार्रवाई… हटाए गए खरसिया टीआई एवं 2 आरक्षक हुये लाईन अटैच..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खबर का असर: परसकोल कस्टडी डेथ मामले में बड़ी कार्रवाई

रायगढ़/खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के परसकोल में पुलिस कस्टडी के बाद उपचार के दौरान हुई रमेश चौहान की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले तहसील कार्यालय का घेराव किया और बाद में नेशनल हाईवे-49 पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था। लगातार बढ़ते जनआक्रोश और आंदोलन के बाद अब पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए Shashimohan Singh, एसपी रायगढ़ ने खरसिया थाना के टीआई सहित दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत टीआई समेत पुलिसकर्मी विशोप सिंह ठाकुर और योगेश साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए रमेश चौहान के साथ थाने में मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हो गया।
इधर मामले को लेकर Umesh Patel भी धरना स्थल पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों के बीच फोटो खिंचवाकर लौट जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को आंदोलन और मीडिया में उठे मुद्दे का असर माना जा रहा है। वहीं राज्य सरकार की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि Vishnu Deo Sai के नेतृत्व वाली सरकार में किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CG_NEWS_LIVE की खबरों के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पूरी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।
#CG_NEWS_LIVE | खबर का असर | रायगढ़ 🚨
#CG_NEWS_LIVE
#खबर_का_असर
#परसकोल_मामला
#रमेश_चौहान_को_न्याय
#Kharsia
#RaigarhNews
#PoliceAction
#ChhattisgarhNews
#JusticeForRameshChauhan
#NH49ChakkaJam
#VishnuDeoSai
#CGPolice
#BreakingNews
#GroundReport

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930