🏆 खरसिया के बेटे रौनक अग्रवाल ने UPSC में लहराया परचम खरसिया। नगर के लिए आज बेहद गौरव और खुशी का क्षण है।…
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🏆 खरसिया के बेटे रौनक अग्रवाल ने UPSC में लहराया परचम
खरसिया। नगर के लिए आज बेहद गौरव और खुशी का क्षण है।

हमाल पारा (शीतला नगर) निवासी होनहार युवा रौनक अग्रवाल (सुपुत्र श्री तरुण अग्रवाल एवं श्रीमती ललिता अग्रवाल) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में शानदार सफलता हासिल करते हुए 772वीं रैंक प्राप्त की है।
रौनक की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा खरसिया नगर और छत्तीसगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के युवा भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं।
रौनक अग्रवाल की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है तथा नगरवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
खरसिया और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले होनहार युवा रौनक अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🌺
#UPSCResult
#KharsiaCity
#CGNewsLive
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





