खरसिया तहसील परिसर में गहराया जल संकट, पीने के पानी के लिए भटक रहे कर्मचारी और आमजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खरसिया तहसील परिसर में गहराया जल संकट, पीने के पानी के लिए भटक रहे कर्मचारी और आमजन

खरसिया। तहसील परिसर में इन दिनों भीषण जल संकट की स्थिति बन गई है। विगत 7 दिनों से पीने के पानी के लिए कर्मचारी, अधिवक्ता और पक्षकार इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। परिसर में लगा पुराना बोरवेल फेल हो चुका है और नए बोर के खनन के बावजूद पानी नहीं निकल पाया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय दफ्तर संचालित होते हैं। प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में कर्मचारी, अधिवक्ता, ग्रामीण और पक्षकार अपने कार्यों के लिए आते-जाते हैं, लेकिन परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था ठप होने से सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि मार्च माह की शुरुआत में ही यह स्थिति है, ऐसे में आने वाले दिनों में जब भीषण गर्मी पड़ेगी तब हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी जल व्यवस्था करने और नए बोर या टैंकर की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
⚠️ यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





