नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पदस्थापना : श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पदस्थापना : श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

● पदस्थापना : श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण
@chhattisgarhpolice_
@igp.bilaspur.range
@raigarhdistt
@jashpur_district_police
@anil__kumar__soni


रायगढ़, 3 जनवरी 2026 । आज सुबह श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ का पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । उक्त आदेश के तहत जिला जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ तथा जिला रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर के पद पर किया गया है।

स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल से सौजन्य भेंट की तथा अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर टीमवर्क के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी वर्ष 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। परीक्षावधि पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने पखांजूर एसडीओपी के रूप में अपने सेवा जीवन की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने जिला नारायणपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दिए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031