नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कथित तत्वदर्शि रामपाल के समर्थकों ने लखीराम आडोटोरियम में जिला स्तरीय सतसंग का कराया आयोजन…..आखिर किन कारणों से आयोजन के फोटो वीडियो है विलुप्त….? – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कथित तत्वदर्शि रामपाल के समर्थकों ने लखीराम आडोटोरियम में जिला स्तरीय सतसंग का कराया आयोजन…..आखिर किन कारणों से आयोजन के फोटो वीडियो है विलुप्त….?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आध्यात्मिक जागरूकता के नाम पर कथित तत्वदर्शी रामपाल के अनुयायियों ने खरसिया में एक विशाल जिला स्तरीय सत्संग का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य लोगों को सच्चाई की दिशा में प्रेरित करना है या गुमराह करना?इस भव्य आयोजन के बावजूद, सोशल मीडिया पर एक भी तस्वीर या वीडियो नहीं है, लेकिन ‘किसान रत्न सम्मान’ के पोस्टर जरूर दिखाई दे रहे थे। आइए जानते हैं कि ज्ञान गंगा नामक पुस्तक में क्या है?  पढ़ने वालों ने ऐसा बताया है कि यह पुस्तक पूर्णरूपेण ब्राम्हण विरोधी और हिन्दू रीति नीति संस्कृति के विरुद्ध है,खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित इस सत्संग में कथित तत्वदर्शी कथित रामपाल के समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बड़ी संख्या में ।

रायगढ़ जिले के धर्मनगरी खरसिया में इस तरह के बैनरों के तले क्या वास्तव में मतांतरण और धर्मनांतरण के साथ भोले-भाले ग्रामीणों के ब्रेनवाश का कार्य हो रहा है? गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर हरियाणा के कथित संत के समर्थकों द्वारा घूम-घूमकर मोबाइल में रामपाल के यूट्यूब पेज को सब्सक्राइब करवाया जा रहा है। 15-20 लोगों की टोली बनाकर आयोजन में आने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया था। हरियाणा राज्य के कथित ‘किसान रत्न सम्मान’ का बैनर पोस्टर छत्तीसगढ़ में लगाया और बांटा जा रहा है। क्या वाकई में मूर्ति पूजा और पाठ का विरोध कर इस कथित संत व्यक्ति के शरण में आने के लिए अच्छे खासे हिंदू धर्म, हिंदू रीति-नीति, पूजा-पाठ, और कर्मकांड के समर्थकों को टारगेट कर परिवारिक फूट डालकर प्रेम जाल में फंसाकर धर्म पथ परिवर्तन कराया जा रहा है और माइंड और ब्रेन वाश किया जा रहा है?

इनके द्वारा प्रचारित ज्ञान गंगा नामक पुस्तक पूर्णतया हिंदू देवी-देवता ब्राम्हण हिंदू धर्म के बारे में क्या कहती है यह समझने की आवश्यता है ? कार्यक्रम में बैनर-पोस्टर ऐसे लगे हुए थे जैसे स्वयं रामपाल खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में उपस्थित हों। लेकिन एक सवाल यह है कि क्या हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इस सत्संग के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की?

इस आयोजित सत्संग का फोटो या वीडियो किसी सज्जन के पास हो तो कृपया उपलब्ध करवाएं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30