मुवक्किल की मदद को थाने पहुंची वकील का यौन शोषण, 14 घंटे झेली यातना…SC ने मांगी सीसीटीवी फुटेज….
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुवक्किल की मदद को थाने पहुंची वकील का यौन शोषण, 14 घंटे झेली यातना…SC ने मांगी सीसीटीवी फुटेज
Female Lawyer Sexually Assault: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 126 थाना पुलिस पर एक महिला वकील ने अवैध रूप से हिरासत में रखकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेकर थाने की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
आरती वैष्णव -प्रधान संपादक ✍️

नोएडा थाने में महिला वकील का यौन शोषण मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
Female Lawyer Sexually Assault: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा की सेक्टर 126 पुलिस पर एक महिला वकील ने 14 घंटे अवैध हिरासत में रखकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला वकील ने न्याय की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस दौरान उसकी बात सुनकर सुप्रीम कोर्ट के जज भी हैरान रह गए। सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील की कथित यौन शोषण की शिकायत के बाद नोएडा पुलिस से सीलबंद लिफाफे में थाने की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट को क्या बताया?
नोयडा सेक्टर 126 पुलिस थाने में 14 घंटे तक यातना और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट को अपना दुखड़ा सुनाया। इस दौरान महिला वकील ने दावा कि बीते तीन दिसंबर को वह नोएडा के सेक्टर 126 थाने में अपने मुवक्किल की मदद करने के लिए गई थी। इस दौरान थाने में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने उसे भी 14 घंटे अवैध हिरासत में रखा। इस दौरान उसका यौन शोषण किया गया। महिला वकील का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसे 14 घंटे तक यातनाएं दीं और उसके साथ जबरदस्ती भी की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





