नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया में धान के अवैध भंडारण परएसडीएम खरसिया की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 1200क्विंटल… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया में धान के अवैध भंडारण परएसडीएम खरसिया की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 1200क्विंटल…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया में धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 1200क्विंटल
▪️कोंचिए और बिचौलिए सकते में

खरसिया। बिचौलियों द्वारा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर जिले में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों का उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। वहीं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा धान के अवैध भंडारण के मद्देनजर सभी विकासखंडों को सतत निगरानी रखने हेतु कहा गया है।

सोमवार को खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, मंडी सचिव प्रशांत कुलमित्र और फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान खरसिया तहसील के अंतर्गत ग्राम- कुर्रू में लाभोदास महंत, पिता- नेगी दास महंत के गोदाम में 3000 कट्टी, लगभग 1200 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पाया गया। ऐसे में एसडीएम तिवारी के निर्देश पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस बड़ी कार्रवाई को देखकर अवैध भंडारण और अवैध परिवहन पर कोंचियों एवं बिचौलियों के मध्य सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930