नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब रेड कार्यवाही के दौरान आबकारी टीम से हुज्जत बाजी 2 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

शराब रेड कार्यवाही के दौरान आबकारी टीम से हुज्जत बाजी 2 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

● ग्राम बरपाली शराब रेड कार्यवाही दौरान आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड


Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Pussore Raigarh
रायगढ़, 28 नवंबर । पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में अवैध शराब के खिलाफ की जा रही रेड के दौरान आबकारी टीम से हुज्जतबाजी और मारपीट करने वाले बोटलाल सिदार और छोटे लाल सिदार को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए रिमांड पर भेज दिया है। घटना 11 सितंबर 2025 की है, जब आबकारी उपनिरीक्षक याजेन्द्र कुमार मेहर अपने स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर शराब रेड करने बरपाली पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने तलाशी से इंकार करते हुए कौन शिकायत किया कहकर टीम से बहस की, जिसके बाद अन्य लोग भी उनके साथ शामिल होकर हो-हल्ला करने लगे और आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर के साथ धक्का-मुक्की एवं हाथापाई की। मामले में आबकारी उप निरीक्षक याजेन्द्र कुमार मेहर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 296, 351(2), 221, 121(1), 132, 127, 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई। विवेचना में आरोपियों पर धारा 115(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई है। फरार चल रहे दोनों आरोपी बोटलाल सिदार (42) और छोटे लाल सिदार (34), निवासी ग्राम बरपाली, को आज पुसौर पुलिस ने पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद रिमांड पर भेज दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930