नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध धान तस्करी पर उड़ीसा बार्डर मे रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अवैध धान तस्करी पर उड़ीसा बार्डर मे रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

● ओडिशा बॉर्डर से अवैध धान तस्करी पर प्रशासन–पुलिस की संयुक्त सख्ती, तमनार पुलिस ने कार्रवाई में 40 बोरी अवैध धान की जब्त


Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Tamnar Raigarh
रायगढ़, 28 नवंबर । कलेक्टर श्री मयंक चर्तुवेदी सर और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सर के मार्गदर्शन में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ओडिशा सीमा से होने वाली अवैध धान की आवक पर सतत कार्रवाई कर रही है। बॉर्डर से लगे गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को अवैध तस्करी के प्रयासों पर सतर्क रहने और किसी भी सूचना को तुरंत साझा करने की अपील की गई है। इसी क्रम में स्थानीय प्रशासन और तमनार पुलिस ने उड़ीसा बॉर्डर स्थित ग्राम हमीरपुर और बिजना के आसपास चार स्थानों पर जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवाकर उन रास्तों को बंद किया, जिनका उपयोग चोरी–छिपे धान तस्करी के लिए किया जा सकता था।
उधर, तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल धौराभांठा मेन रोड पर पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 UF 1071 को रोककर जांच की, जिसमें ओडिशा से अवैध रूप से लाया गया 40 बोरियों धान बरामद किया गया। प्रकरण में वाहन चालक नवीन सिदार (25 वर्ष), निवासी ग्राम बिजना के खिलाफ धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। वहीं वाहन मालिक किरन सिदार (28 वर्ष), निवासी बिजना तथा चालक नवीन सिदार पर पृथक से धारा 126 और 135(3) BNSS के तहत इस्तगासा पंजीबद्ध किया गया है। अवैध धान की आवक रोकने तमनार पुलिस की सतत निगरानी जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930