नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *📕खरसिया📕 _ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरसिया इकाई ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कराए विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*📕खरसिया📕 _ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरसिया इकाई ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कराए विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕खरसिया📕 _ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरसिया इकाई ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कराए विभिन्न कार्यक्रम-*

*📕विभिन्न स्कूलों के छात्र – छात्राओं के मध्य” हमर छत्तीसगढ़” की थीम पर कराए रंगोली, चित्रकला,और निबंध प्रतियोगिता*

*📕अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरसिया की विद्यालय अध्यक्ष अवनि वैष्णव के नेतृत्व,और एबीवीपी के अन्य पदाधिकारियों के समुचित सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ राज्य स्थापना रजत जयंती विशेष कार्यक्रम*

*📕खरसिया 📕* छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के शुभअवसर पर ABVP के खरसिया इकाई के विद्यालय अध्यक्ष अवनि वैष्णव के नेतृत्व में और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के भरसक सहयोग के साथ लगभग छः स्कूलों के 60 से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा टाउन हाल में स्थित दीनदयाल उपाध्याय भवन में रंगोली ,चित्रकला,और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिस प्रतिस्पर्धा में छात्र छात्राओं ने अपनी सुंदर कला को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंच पर उकेरा है!

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर ये आयोजन एक अनुशासनात्मक छात्र संगठन द्वारा छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकाश और उनके भीतर की कला को बाहर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिसकी तैयारी केवल दो दिनों के भीतर ही संगठन के सभी सदस्यों ने किया है अल्प समय में ही एबीवीपी के पदाधिकारियों ने सभी विद्यालयों का भ्रमण करके आयोजित प्रतियोगी कार्यक्रम की सूचना देते हुए प्रतिभागियों को सूचीबद्ध करके कार्यक्रम स्थल और समय का चुनाव किया गया तदोपरांत आज 2 बजे से 4 बजे तक प्रतियोगी कार्यक्रम सम्पन्न हो गया सभी छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन किया ।

 

मुख्य रूप से संपूर्ण आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूरी टीम ने खूब सहयोग किया जिसमें प्रमुख रूप से अंशु राठौर ,यामिनी पटेल,गौरव राठौर,सागर राठौर अभिषेक राठौर ,रवि राठौर मिथलेश नागरे,अभय संस्कार राठौर, महंत,विवेक भारती,मितेश राठौर ,प्रतीक देशमुख,आदि ABVP के पदाधिकारियों के अथक प्रयत्न से प्रतियोगी आयोजन सम्पन्न हुआ। आज के प्रतियोगी कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण 3 नवंबर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में किया जाएगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031