नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सक्ती जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही अब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ( BMO )राजेंद्र कुमार पटेल 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए धरा गया। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*सक्ती जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही अब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ( BMO )राजेंद्र कुमार पटेल 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए धरा गया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सक्ती जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही अब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए धरा गया।

बिलासपुर

 

एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 17.10.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को सक्ती जिले के डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) को अपने ही कार्यालय के बाबू से 15000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 6.10.25 को वार्ड नंबर 12 डभरा जिला सक्ती निवासी उमेश कुमार चंद्रा जो कि बीएमओ कार्यालय डभरा में बाबू के पद पर पदस्थ है के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी यात्रा भत्ता बिल की राशि 81000 रुपए का भुगतान पूर्व में हो चुका है और राशि भुगतान होने के एवज में डभरा के बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल द्वारा उससे 32500 रुपए रिश्वत की मांग की जाकर 16500 रुपए ले लिए गया है तथा 16000 रुपए की और मांग की जा रही है जो कि वह बीएमओ को रिश्वत में 16000 रुपए नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।

शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई तथा और मोलभाव पर आरोपी द्वारा 15000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 17.10.25 को प्रार्थी को रिश्वती रकम 15000 रुपए , आरोपी को देने हेतु भेजा गया जो बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल द्वारा डभरा स्थित अपने कार्यालय में प्रार्थी से 15000 रुपए रिश्वत लिए जाने पर एसीबी की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ कर रिश्वत रकम को आरोपी से बरामद कर लिया गया।।अचानक हुई कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया।पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में आज भी यह बड़ी कार्यवाही की गई ।। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।। एसीबी इकाई बिलासपुर की पिछले 1.5 साल में यह लगातार 35 वीं ट्रैप की कार्यवाही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930