नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सक्ति जिला के उपजेल में जेलर की दबंगई आई सामने अपने परिचित से मिलने गए दलित युवक की बर्बरता पूर्वक कर दिया पिटाई… युवक को,घसीटते हुए लें गये जेल के भीतर, कार्यवाही की उठी मांग – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सक्ति जिला के उपजेल में जेलर की दबंगई आई सामने अपने परिचित से मिलने गए दलित युवक की बर्बरता पूर्वक कर दिया पिटाई… युवक को,घसीटते हुए लें गये जेल के भीतर, कार्यवाही की उठी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सक्ति –

 

सक्ति जिला के उपजेल में जेलर ने दिखाया दबँगई…. कार्यवाही की उठी मांग, vip कल्चर से मुलाक़ात करवाने का दलित युवक ने किया था विरोध

सक्ति जिला के उप जेल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां,अपने परिचित व्यक्ति से उपजेल सक्ति मुलाकात करने गए व्यक्ति को खिड़की से ही मुलाकात मांगने पर मिलने के लिए पहले तो मना कर दिया गया,जब युवक ने मिलने नहीं दिए जाने का कारण पूछा जो जेल प्रहरियों द्वारा जेलर से बात करने कहा गया,जेलर से बात करने के बाद भी उसे मिलने की पात्रता नहीं होना बताकर उसके साथ गाली गलौज किया गया,बताया जा रहा है जेल परिसर से ल युवक ने देखा कि जेल में निरुद्ध किसी अन्य vip बंदी को बकायदा vip कल्चर के साथ उसके परिजनों को जेल के मुख्य दरवाजे से अंदर घुसाकर जेलर द्वारा बकायदा अपने चेंबर में मुलाकात करवाया जा रहा था,पीड़ित युवक ने उस vip कल्चर से मुलाकात करवाए जाने का विरोध किया तब जेलर द्वारा जेल से बाहर आकर दो प्रहरियों के सहयोग से उसके हाथ पांव पकड़वाकर स्वयं ही उसे बर्बरता पूर्वक मारने लगे और उसके दोनों हाथ पांव पकड़कर उसे सीधे जेल के मुख्य दरवाजे से अंदर ले जाकर और भी मारपीट किया गया

यह घटना तो सीसीटीवी फुटेज से साफ हो जाएगी उक्त घटना का वीडियोग्राफी मुलाकात के लिए आए किसी अनजान व्यक्ति ने बना लिया ,जिस कारण से दलित व्यक्ति तीजराम चौहान के साथ हुआ बर्बरता और अमानवीय व्यवहार उजागर हो पाया है अन्यथा जेलर और प्रहरियों द्वारा उल्टे युवक को मारपीट और गाली गलौज शासकीय कार्य में बाधा जैसे आरोप लगाकर फंसाने की साजिश भी शुरू हो गया था….

 

जेल परिसर में मिलने आए युवक के साथ मारपीट और दंडात्मक कार्यवाही करते हुए जेलर सिद्ध चंद्र भार्गव स्वयं उसे जेल में डालकर 112 डायल करके उल्टे उक्त पीड़ित दलीत युवक की शिकायत की गई …बताया जा रहा है जेल प्रहरियों और जेलर द्वारा किए गए इस कृत्य की घोर भर्त्सना हो रही है,जेलर के द्वारा जेल परिसर में मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो गया है ……ऐसे अमानवीय घटनाक्रम के बाद मारपीट के जेलर और दोषी जेल प्रहरियों पर  अनुचित जाति अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही और तत्काल निलंबन की मांग उठ गई

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031