नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी के 10 साल, 10 बड़े फैसले  – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी के 10 साल, 10 बड़े फैसले 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें देश-दुनिया से ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार सत्ता की बागडोर संभाली है और ऐसा कर उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की सौगात दी. इस फैसले के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखेगी.

स्वच्छ भारत अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता को लेकर बड़े अभियान की शुरुआत की, जिसे उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का नाम दिया. मोदी ने इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 से की थी. जिसे उन्होंने जनआंदोलन का रूप दे दिया. इस अभियान का परिणाम है कि देश खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त को चुका है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस अभियान की वजह से 70 हजार नवजातों की जान बच गई.

नमामि गंगे
गंगा नदी के प्रदूषण को समाप्त करने और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए मोदी सरकार ने नमामि गंगे योजना की शुरुआत की. इस योजना की वजह से गंगा और अन्य नदियों का अस्तित्व आज भी कायम है.

वन रैंक, वन पेंशन’ (OROP)
मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी देकर पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत दी. वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना के तहत, समान रैंक और समान अवधि की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को एक जैसी पेंशन दी जाती है.

जन धन योजना
जन धन योजना भी नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धी के रूप में जाना जाता है. इस योजना को अपना खाता भाग्य विधाता कहा गया. अगर यह मंत्र दिया गया, तो गलत नहीं है. क्योंकि इस योजना की वजह से लाखों की संख्या में ऐसे गरीबों का खाता खुल गया, जो कभी बैंक की दहलीज नहीं पार कर पाए थे. उन्हें बैंक में जाने से भय होता था. लेकिन इस योजना ने गरीबों को बैंक से जोड़ा और उनका खाता खुलवाया. इस योजना की वजह से लोगों में बचत की आदत बनी.

आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत कर करोड़ों भारतीयों को बड़ी राहत दी. इस योजना के तहत लोग पांच लाख रुपये तक फ्री में इलाज करा पा रहे हैं. 2024 में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की घोषणा कर दी.

पीएम किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने देश के किसानों को बड़ी राहत दी है. इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031