नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर सरकार खरसिया ने पत्रकारों को किया सम्मानित* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर सरकार खरसिया ने पत्रकारों को किया सम्मानित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर सरकार खरसिया ने पत्रकारों को किया सम्मानित*

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर खरसिया नगरपालिका द्वारा आन बान और शान से ध्वजारोहण के पश्चात खरसिया नपा के कॉन्फ्रेंस हॉल में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों को सम्मानित किया गया. खरसिया के समस्त पत्रकारों को सम्मानित कर खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा जी ने पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी सजग वरिष्ठ,कनिस्ट सहित नवीन पत्रकारों का अभिवादन किया गया.इस सम्मान समारोह में नगरपालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी, नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाजसेवी, सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें.

आज के सम्मान समारोह से पत्रकारों व्यापक प्रसन्नता दिखाई दिया साथ ही यह चर्चा का विषय भी रहा की नगर सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है नवंबर दिसंबर में पुनः नगरपालिका चुनाव होने वाला है नगर सरकार द्वारा इस सम्मान समारोह के साथ कांग्रेस ने खरसिया नपा में फिर से चुनावी रण में मजबूती से उतरने की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है….साथ ही कुछ वरिष्ठ ने यह भी गौर किया कि पत्रकारों के अनाउंसमेंट की सूची और क्रमबद्धता ऐसी बनाई गईं थी जिसमे वरिष्ठ,कनिष्ट और नए नवेले नवीन पत्रकारों में कोई अंतर नहीं… फिर भी सभी कलमकारों का सम्मान होना बहुत बड़ी बात है समाज में सच्चाई लिखने और लोगों को आईना दिखाने का कार्य पत्रकार करते है उनका सम्मान बराबर भाव में करना काबिले तारीफ़ है.

इस सम्मान समारोह से सजग पत्रकारों में काफ़ी उत्साह दिखाई दिया सभी ने नगरसरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया अध्यक्ष पति सुनील शर्मा ने इस अवसर पर कार्यकाल में किये गये कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बहुत बड़ी बात कहीं “हम रहें न रहें हमारा खरसिया सुरक्षित रहना चाहिए, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकिशुन आदित्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देतें हुए नपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवनारायण राठौर जी ने सभी पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों का अभिवादन किया. नगर सरकार के इस आयोजन की सराहना नगर के पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों ने भी किया.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930