नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही📕 ग्रामीणों को गुमराह कर खुलवाए गए बैंक खाते.. महादेव सट्टा ऐप से जुड़े तार.. गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही📕 ग्रामीणों को गुमराह कर खुलवाए गए बैंक खाते.. महादेव सट्टा ऐप से जुड़े तार.. गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही📕

ग्रामीणों को गुमराह कर खुलवाए गए बैंक खाते.. महादेव सट्टा ऐप से जुड़े तार.. गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार..!

 

* रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप और लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन-देन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और इन खातों का दुरुपयोग किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय और थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने इस मामले की जांच की।

📕मामले का खुलासा

सराईभद्दर रायगढ़ निवासी जीवनलाल साहू ने शिकायत की थी कि उसके परिचित अरुण रात्रे ने शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उसका खाता इंडसइंड बैंक में खुलवाया। जब जीवनलाल को अपने खाते में अज्ञात लेन-देन की जानकारी मिली, तो उसने बैंक मैनेजर दिनेश यादव से संपर्क किया, जो उसे व्यस्तता का बहाना बनाकर टालता रहा। अरुण रात्रे द्वारा अन्य ग्रामीणों के भी खाते खुलवाने की जानकारी मिलने पर जीवनलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

📕गिरोह का तरीका

गिरोह के सदस्य सुनील साहू और अरुण रात्रे ने इंडसइंड बैंक के मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी दीपक गुप्ता की मदद से कई ग्रामीणों के खाते खुलवाए। हर खाता खुलवाने पर इन्हें कमीशन दिया जाता था। इन खातों का उपयोग महादेव सट्टा ऐप और लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन-देन के लिए किया गया। पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, चेक और एटीएम कार्ड जप्त किए गए हैं। इन खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए हैं। अब तक की जांच में 50 से अधिक ऐसे खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सिटी एसपी आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, टीआई जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज तथा साइबर सेल एवं थाना जूटमिल स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

📕गिरफ्तार आरोपी

सुनील साहू (20 वर्ष), निवासी लीमगांव, थाना केडार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
अरुण रात्रे (24 वर्ष), निवासी गांधीनगर, काशीराम चौक, वार्ड क्रमांक 33, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़
दिनेश यादव (36 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा, वर्तमान निवासी बोईरदादर, थाना चक्रधरनगर
दीपक गुप्ता (23 वर्ष), निवासी ग्राम बोंदा, पोस्ट छिछोरे उमरिया, थाना पुसौर, जिला रायगढ़
इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का मानना है कि और भी आरोपी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं। पुलिस सभी संदिग्ध खातों की बारीकी से जांच कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930