भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर खरसिया में शोभायात्रा ,मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता दीदियों एवँ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन….
![](https://pardafash.in/honodig/uploads/2024/04/IMG-20240414-WA0363-1024x651.jpg)
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
📕संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का होगा भव्य आयोजन
*📕कर्मचारी अधिकारी संघ के द्वारा बाम्हन पाली चौक से बाइक रैली,अंबेडकर काम्प्लेक्स में सभा एवँ स्वच्छता दीदी-भाइयों का होगा सम्मान*
*📕मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन*
🎴खरसिया* आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ श्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर अधिकारी कर्मचारी संघ अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति वा विभिन्न सामाजिक संगठन खरसिया के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दोपहर 2 बजे बाम्हनपाली ब्रिजवेल स्कूल के पास से हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों उत्साही युवाओं के द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। उक्त रैली रायगढ़ चौक महात्मा गांधी चौक होते हुए खरसिया नगर भ्रमण करते हुए खरसिया शहर के स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी स्मारक स्थल पहुंचकर सभा मे परिवर्तित हो जायेगी। बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यर्पण उपरांत मतदाता जागरूकता के लिए संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। उक्त सभा मे भारत के संविधान निर्माता भीमराव जी के योगदान पर अतिथियों द्वारा विचार व्यक्त किया जाएगा।
*🎴सैकड़ो स्वच्छता दीदियों-भाइयों का होगा सम्मान*
खरसिया नगरपालिका सहित आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के माध्यम से अपनी सतत सेवा देकर शहर को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान देने वाले स्वच्छता दीदियों एवँ भाइयों का साल श्रीफल एवँ प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
कर्मचारी-अधिकारी संघ अनुचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी वा विभिन्न सामाजिक संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं बाबा साहब के आदर्शो को आत्मसात करने वाले सभी युवा एवँ महिलाएं आयोजन को सफल बनाने के लिए जोरशोर से तैयारी में लगे हुए हैं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
उक्त कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी अधिकारी सामाजिक संगठन प्रमुख ,विभिन्न महिला समूह वा समूह प्रमुख महिला के द्वारा बाबा सहाब के द्वारा मानव समाज के लिए किए गए कार्यो को सम्मानित करेंगे महिला प्रमुख वक्ता श्रीमती आरती वैष्णव सामाजिक कार्यकर्ता एवँ पत्रकार सहित क्षेत्र के नागरिक बन्धु उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त खरसिया क्षेत्र वाशियो को शामिल होने की अपील आयोजन समिति के द्वारा की गई है
कार्यक्रम को सफल सफल बनाने प्रमुख रूप से दिनेश घृतलहरे,एम पी कुर्रे,खोजराम रत्नाकर,सुरेश कुर्रे,जयनारायण श्रीवास,जयराम राठिया ,डाक्टर श्याम लाल बंजारे, अरविदा बंजारे,शोभाराम राठिया,कुलदीप टोप्पो ,महेंद्र पाटले,अल्मा खलखो, बारगढ़ खोला से दिलेश्वर राठिया ,रामनिवास नागवंशी,सुरेश नारंग ,सपना पाटले,सरला घृतलहरे,रोहन भारद्वाज ,अनिल कुर्रे,अनिल खन्ना, रामप्रसाद मिरी,
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space