नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आज महतारियों के खाते में आयेगी महतारी वंदन की पहली किश्त…. दोपहर 1 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित… सीएम विष्णुदेव साय एवँ छत्तीसगढ़ सरकार पूरी करने जा रही मोदी की गारंटी…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आज महतारियों के खाते में आयेगी महतारी वंदन की पहली किश्त…. दोपहर 1 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित… सीएम विष्णुदेव साय एवँ छत्तीसगढ़ सरकार पूरी करने जा रही मोदी की गारंटी….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महतारी वंदन योजना: रायगढ़ जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में कल आएगी पहली किश्त

 

रायगढ़, 10 मार्च 2024:  महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आयोजित कार्यक्रम में सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 1 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।
रायगढ़ कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड स्तर में नगर पालिका खरसिया, जनपद पंचायत पुसौर, जनपद पंचायत तमनार, जनपद पंचायत घरघोड़ा, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं जनपद पंचायत लैलूंगा में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 3 लाख 6 हजार 800 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1000 रूपये आएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के

सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं के बीच लैंगिक भेदभाव, असमानता और जागरूकता के स्तर का बढ़ावा, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। जिले की महिलाएं खुश है कि वो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पाएगी।

3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आएगी राशि
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के 7 विकासखण्ड में कुल 3 लाख 6 हजार 800 महिलाओं के खाते में 10 मार्च को प्रथम किश्त की राशि अंतरित की जाएगी। इनमें खरसिया में 43553, लैलूंगा में 37634, रायगढ़ में 73606, तमनार में 27389, धरमजयगढ़ में 59027, घरघोड़ा में 23249 तथा पुसौर विकासखण्ड में 42342 शामिल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

You May Have Missed