नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के मध्य फाइट है टाइट -हर पल आंकड़ा बदलता हुआ कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के मध्य फाइट है टाइट -हर पल आंकड़ा बदलता हुआ कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पर्दाफाश न्यूज – मतगणना -रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे तो कभी आगे दोनों पार्टियों के मध्य कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बढ़त बना रही है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है। मतगणना से जुडा अपडेट पर्दाफाश न्यूज पर पढ़े देखें

09:36 AM, 03-DEC-2023
CG Election Result 2023: टीएस सिंहदेव 650 वोट से आगे
पहले राउंड में सरगुजा जिला के लुंड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 2882 मतों से आगे। अंबिकापुर विधानसभा से टीएस सिंहदेव 650 वोट से आगे रायगढ़ से ओपी चौधरी आगे खरसिया से उमेश पटेल आगे, बिलहा से धरमलाल कौशिक आगे और सीतापुर विधानसभा से अमरजीत भगत 585 वोट से आगे चल रहे हैं।
09:29 AM, 03-DEC-2023
Chhattisgarh Election Result 2023: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
चित्रकोट विधानसभा सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगे हो गए हैं। उन्हें 3167 मत मिले हैं। बीजेपी के विनायक गोयल को 2968 वोट मिले हैं।
09:27 AM, 03-DEC-2023
Chhattisgarh Election 2023 Result: कवर्धा सीट से भाजपा आगे
कबीरधाम जिले में पहले राउंड में कवर्धा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 499 वोट से आगे चल रहे हैं। पंडरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा 557 वोट से आगे चल रहे हैं।

09:23 AM, 03-DEC-2023
Chhattisarh election 2023 Result: ईवीएम की सील को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 11 के ईवीएम की सील को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बालोद जिले में डाकमत पत्रों और ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू हो गई है।
09:13 AM, 03-DEC-2023
CG Election Result 2023: भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची आगे
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से पहला राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची 1189 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के डॉ. के के पीछे हैं। भाजपा के प्रणव मरपच्ची को 3159 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ के के ध्रुव को 1970 और जेसीसीजे के गुलाब राज को 1381 मत मिले हैं।

09:11 AM, 03-DEC-2023
CG Election Result 2023: बेमेतरा सीट से कांग्रेस आगे
बेमेतरा जिले में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दयालदास बघेल आगे चल रहे हैं। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आशीष छाबड़ा आगे चल रहे हैं। साजा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रविंद्र चौबे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन

09:05 AM, 03-DEC-2023
Chhattisgarh Assembly Election 2023: राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रमन सिंह आगे
राजनांदगांव में ईवीएम मशीन के पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ललित कंवर आगे चल रहे हैं। डोंगरगढ़ में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। डोंगरगांव में भी कांग्रेस से दलेश्वर साहू आगे चल रहे हैं।
09:03 AM, 03-DEC-2023
CG Election Result 2023: कांग्रेस के मोहम्मद अकबर आगे
कवर्धा विधानसभा से डाक मतपत्र वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस के मोहम्मद अकबर आगे चल रहे हैं। कांकेर में बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर विधानसभा के बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।

09:01 AM, 03-DEC-2023
CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पीछे
डाक मत पत्रों में चित्रकूट विधानसभा से विनायक गोयल को 490 वोट मिले हैं तो वहीं दीपक बैज को 377 मत मिले। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज पीछे चल रहे हैं।
09:00 AM, 03-DEC-2023
Chhattisarh election 2023 Result: बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल आगे
बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। दो हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है।
08:35 AM, 03-DEC-2023
कोरबा की चार विधानसभा की मतगणना
कोरबा जिले की चार विधानसभा की मतगणना चल रही है। जिले के कोरबा, कटघोरा, पालीतानाखार रामपुर चारों विधानसभा सीट के परिणाम सामने आएंगे। डाक मतपत्र की गणना चल रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

You May Have Missed