नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘भूपेश बघेल कांग्रेस के प्री-पेड सीएम, उनकी वैलिडिटी हो गई है खत्म’, छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

‘भूपेश बघेल कांग्रेस के प्री-पेड सीएम, उनकी वैलिडिटी हो गई है खत्म’, छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह

Raipur, Nov 03 (ANI): Union Home Minister Amit Shah addresses during the release of BJP's manifesto for the Chhattisgarh Assembly election, in Raipur on Friday. (ANI Photo)

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘भूपेश बघेल कांग्रेस के प्री-पेड सीएम, उनकी वैलिडिटी हो गई है खत्म’, छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के ‘प्री-पेड सीएम’ हैं और उनके टॉकटाइम की वैधता समाप्त हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया है। शाह ने यहां पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा, “अगर बघेल फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं, तो रोजाना ‘प्री-पेड’ कार्ड स्वैप करके हजारों करोड़ रुपये निकाले जाएंगे।”

आपका वोट छत्तीसगढ़ के भविष्य को आकार देगा
अमित शाह ने अपने संबोधन में मंत्री ने जनता से 7 नवंबर (पहले चरण) के चुनाव में पंडरिया से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार भावना बोहरा को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “जब आप सभी वोट करने जाएं तो किसी विधायक या मंत्री को चुनने के लिए वोट न करें। आपका वोट छत्तीसगढ़ के भविष्य को आकार देता है। आपका वोट नक्सलवाद को खत्म करने और आदिवासी क्षेत्र को एक विकसित क्षेत्र बनाने के लिए है।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728