नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को अब तक दिए 508 करोड़ रुपए’, ED की पूछताछ में एक आरोपी ने किया खुलासा…पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मांगा स्तीफा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

‘महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को अब तक दिए 508 करोड़ रुपए’, ED की पूछताछ में एक आरोपी ने किया खुलासा…पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मांगा स्तीफा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को अब तक दिए 508 करोड़ रुपए’, ED की पूछताछ में एक आरोपी ने किया खुलासा

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उसके प्रमोटरों की ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत जांच कर रही है। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

रायपुर: महादेव बेटिंग एप मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। ED ने खुलासा करते हुए कहा है कि एप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक ‘कैश कूरियर’ का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ED ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ED ने बताया कि इस मामले में असीम दास से पूछताछ से, और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच से, और शुबम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। ईडी ने एक बयान में कहा, अतीत में नियमित भुगतान किया गया है और अब तक महादेव एपीपी प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

गुरुवार को ED ने बरामद किए 4.92 करोड़ रुपए
वहीं इससे पहले ED ने गुरुवार 2 नवंबर को चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) से भेजे गए करोड़ों रुपए बरामद किए थे। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने 4.92 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। यह पैसा महादेव बैटिंग एप के एक प्रमोटर ने चुनाव में एक पार्टी की मदद एक लिए UAE से कूरियर किया था।

सरकारी कमर्चारियों की भूमिका भी आई सामने
ED ने बताया कि उन्होंने 3.12 करोड़ रुपए रायपुर के एक होटल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किए। इसके साथ ही भिलाई में भी एक घर से भी UAE से भेजा गया 1.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया। वहीं जांच एजेंसी के हाथ महादेव एप के कुछ बेनामी बैंक एकाउंट की जानकारी भी हाथ लगी है। इन एकाउंट में 10 करोड़ रुपए जमा हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इलेक्शन में इस्तेमाल होने वाले इस पैसे की डिलीवरी में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भी रोल सामने आया है। इनकी पहचान हो गई है और जल्द ही कार्रवाई भी होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728