नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया विधानसभा में आम आदमी की एंट्री ने कांग्रेस-बीजेपी की उड़ाई नींद….पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने एवँ आप की सरकार बनाने का संकल्प दौहराया…… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया विधानसभा में आम आदमी की एंट्री ने कांग्रेस-बीजेपी की उड़ाई नींद….पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने एवँ आप की सरकार बनाने का संकल्प दौहराया……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया में हुई आम आदमी पार्टी की जनसभा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जन समर्थन की भीड़ देखी गई

आम आदमी पार्टी की जनसभा में पहुंची पंजाब की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान साथ में रहे खरसिया विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय जायसवाल…

खरसिया। आम आदमी पार्टी पंजाब की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान ने खरसिया में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो भी खरीदारी करते हैं, उसमें से टैक्स सरकार को मिलता है और आपके हिस्से में क्या स्वास्थ्य सुविधाएं और स्कूल कॉलेज समुचित रूप से हैं? क्या किसी नेता की रिस्पांसिबिलिटी नहीं है कि जनता के द्वारा लिए पैसों से जनता के लिए सुविधाएं दें? वहीं कहा कि जब-जब चुनाव आता है, तब-तब एक साड़ी और एक दारू की बोतल या फिर 2000 में हम प्रलोभित हो जाते हैं, पंजाब में भी यह बहुत चला, परंतु लोगों ने झाड़ू में बटन दबाकर हमको 92 सीटें दिलवाईं। आप भी किसी भी प्रलोभन में ना आते हुए झाडू में ही बटन दबाकर विजयी बनाएं, यह लोकतंत्र है, यहां किसी को पता नहीं चलता कि बूथ के अंदर आप किस पार्टी को वोट कर रहे हैं।

▪️ प्रवीण ने की आंख और अंगदान की घोषणा

आप के युवा नेता प्रवीण विजय जासवाल ने कहा कि हम राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं, वरन् सेवानीति के लिए आए हैं और सेवा नीति का पहला धर्म मैं इस स्टेज से निभाता हूं कि मैं अपनी आंख और अंगदान की घोषणा करता हूं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं कलार महासभा के महाध्यक्ष विजय जायसवाल ने भी सभा को संबोधित किया।

खरसिया जनसभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सिरिल धृतलहरे अनु.जाति विभाग, रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का, पूर्व खरसिया विधानसभा अध्यक्ष सम्पत चौहान, खरसिया शहर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र लहरी, महिला नेत्री बबली चौहान, मीडिया प्रभारी सुमीत पटेल, चपले ब्लॉक अध्यक्ष परिमल यादव, सूपा ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बू रात्रे, गोर्रा उपसरपंच मोहकम दास महंत, जोबी प्रभारी उदय राठिया, बरगढ़ खोला अध्यक्ष रविलाल राठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकगण उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31