नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ भगवती हाँथी पर सवार होकर आ रही है… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ भगवती हाँथी पर सवार होकर आ रही है…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ भगवती हाँथी पर सवार होकर आ रही है, इसे देवी दुर्गा जी का शुभ वाहन माना जाता है, कहते हैं जब पृथ्वी पर माता हाथी की सवारी पर आती हैं तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है 9 दिन में किए हर काम में सफलता मिलती है आदित्य शास्त्री ने बताया कि माता जी की सवारी वार पर निर्भर करती है नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर 2023 को रविवार है, रविवार पर मां का आगमन हाथी पर होता है हाथी के अलावा मां अंबे का डोली, सिंह, घोड़ा, नाव भी वाहन है।
*नवरात्रि में मां दुर्गा जी 9 दिन तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं:-* आदित्य शास्त्री ने बताया कि इस दौरान जो देवी जी की सच्चे मन से भक्ति करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है मान्यता है कि जो साधक नियम का पालन करते हुए 9 दिन तक, *नवचंडी पाठ,* देवी जी के मंत्रों का जाप और ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ रोजाना जाप करता है, उसे शत्रु और ग्रह बाधा की पीड़ा से मुक्ति मिलती है, कार्य बिना रुकावट पूरे होते हैं।
*नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है:-*
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को है, वहीं नवमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को है, इन दोनों दिनों में कन्या पूजन किया जाता है, कहते हैं इसके बिना 9 दिन की पूजा अधूरी मानी जाती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031