नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ लाल उमेंद सिँह की एलर्ट चाक चौबंद पुलिसिंग,मुस्तैद जाबाजों ने 5 करोड़ 62 लाख के बैंक डकैतों को बॉर्डर पर पकड़ा… हो रही वाहवाही – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

डॉ लाल उमेंद सिँह की एलर्ट चाक चौबंद पुलिसिंग,मुस्तैद जाबाजों ने 5 करोड़ 62 लाख के बैंक डकैतों को बॉर्डर पर पकड़ा… हो रही वाहवाही

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर पुलिस अधिक्षक डॉ लाल उमेंद सिँह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की, रायगढ़ एक्सीस बैंक डकैती कांड के डकैत बॉर्डर पर गिरफ्तार

ट्रक में कैश और गहने भरकर भाग रहे थे झारखंड; बलरामपुर में बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

​​​​​​​अंबिकापुर
पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुए गहने और कैश। –
पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुए गहने और कैश।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार सुबह हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपियों के पास से ओडिशा नंबर की एक ट्रक और क्रेटा कार बरामद हुई है। इसी ट्रक में लूट के गहने और कैश बरामद हुआ है।

बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कैश बरामद होने की पुष्टि की है। बताया कि देर शाम जानकारी मिली कि रायगढ़ बैंक डकैती में इस्तेमाल क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस कांड में बिहार का गैंग शामिल था। करीब 7 से 10 लोग थे, बाकी की तलाश जारी है।

मानुजगंज में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने एक ट्रक की जांच की तो उसमें कैश और सोना बरामद हो गया। ट्रक के आगे चल रही क्रेटा कार को भी रुकवाया गया।

 

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक।

आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है। बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी जब्त नगदी रकम एवं जेवरातों का मिलान किया जा रहा है। घटना में शामिल फरार आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना में शामिल आरोपीयों के नाम

1. निशांत कुमार उर्फ पंकज महतो (32) झारखंड

2. राकेश गुप्ता (21) बिहार

3. अमरजीत कुमार दास, बिहार (क्रेटा मालिक)

4. नीलेश रविदास (26) रांची

5. सुनील पासवान (35) रांची

6. उपेंद्र राजपूत (50)कदौनी, बिहार

7. राहुल दास (28)

8. अमित रविदास (40) बिहार

9. पवन कुमार (26) बिहार

10. विष्णु पासवान (45) बिहार

दो से माह कर रहे थे डकैती की प्लानिंग

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रायगढ़ एक्सिस बैंक में डकैती की प्लानिंग एक माह से अधिक समय से कर रहे थे। आरोपियों ने एक्सिस बैंक की अच्छे से रेकी भी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने के लिए उन्होंने ओडिशा नंबर की ट्रक को 13 लाख रुपए में खरीदकर घटना में शामिल आरोपी ड्राइवर उपेंद्र सिंह को दे दिया था। उपेंद्र पूर्व में जिंदल प्लांट रायगढ़ से सामान ढोने का काम करता था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031