नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम मोदी के सभा से छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान की शुरुआत…. महेश साहू ने दिखाया दम….लाखों की संख्या में मोदी की सभा मे पहुंचे लोग.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पीएम मोदी के सभा से छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान की शुरुआत…. महेश साहू ने दिखाया दम….लाखों की संख्या में मोदी की सभा मे पहुंचे लोग..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा एवं चुनाव शंखनाद रैली के सफलता के बाद खरसिया बीजेपी विधानसभा प्रत्यासी महेश साहू के चुनाव प्रचार एवं गति में आई तेजी….

.प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे 1 लाख से अधिक लोगों के भीड़ के बाद खरसिया विधानसभा में अब लोगों महेश साहू के चुनावी मुकाबले एवं जीत के अनुमान की चर्चा भी होने लगी है। प्रत्यासी घोषित होने के बाद लगातार महेश साहू को कमजोर उम्मीदवार एवं कांग्रेस के मंत्री उमेश पटेल को वाक ओव्हर के दावा करने वाले कांग्रेसी भी अब खरसिया विधानसभा चुनाव में मुकाबला बराबरी का मानने लगे हैं। खरसिया विधानसभा सरवानी के एक किसान परिवार के सामान्य कार्यकर्ता को जिस तरीके से प्रदेश एवं केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व ने टिकट दे के चुनावी मैदान में उतारा है। महेश साहू को टिकट मिलने पर कांग्रेसियों द्वारा खरसिया विधानसभा में बहुत ज्यादा खुशी एवं उमेश पटेल को वाक ओव्हर जैसे पोस्ट वायरल हुए थे। स्वयं उमेश पटेल भी महेश साहू को टिकट मिलने पर अपने जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे थे। लेकिन खरसिया विधानसभा में महेश साहू एवं अन्य बीजेपी उम्मीदवारो के समर्थन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सभा एवं उनके सहयोग के बारे में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बयान एवं 1 लाख से अधिक लोगो की सभा भारी बरसात के बाद सफल होने के बाद अब खरसिया कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी हड़कम्प मच गया है। विदित हो कि 17 अगस्त को प्रत्यासी घोषित होने के लगभग 1 माह के भीतर महेश साहू ने खरसिया विधानसभा में अपने जनसम्पर्क का 1 दौर पूरा कर लिया है।
खरसिया विधानसभा में अब आम नागरिकों एवं कांग्रेस के दिग्गजों सहित जमीनी कार्यकर्ताओ में भी परिवर्तन की बातचीत करते देखा सुना जा सकता है। कार्यकर्ताओ का मानना है कि खरसिया के वर्तमान मंत्री एवं विधायक स्वयं तो सीधे-सरल एवँ व्यवहार कुशल है लेकिन प्रशासनिक आतंकवाद एवं सरकारी तंत्र के लूट की खुली छूट के सिस्टम ने सबको परेशान करके रख दिया है। यही कारण है कि अबकी खरसिया की जनता भी परिवर्तन के मूड में नजर आ रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव के तारीखों का एलान नही हुआ है लेकिन पीएम मोदी के चुनावी रैली ने खरसिया की राजनीति का तापमान बड़ा दिया है।
चुनाव में विधायक की सीट पर 1 दशक से कब्जा जमाये बैठी कांग्रेस के जगह बीजेपी का विधायक बन पाता है कि नही यह तो वक्त बताएगा लेकिन जिसप्रकार जमीनी कार्यकर्ताओं से देश के पीएम का आशीर्वाद खरसिया बीजेपी उम्मीदवार महेश साहू को मिला है। महेश साहू एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर गया है। महेश साहू लगातार जमीनी स्तर पर लोगों से आशीर्वाद एवं जन समर्थन जुटाने मे लगे हुए है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31