नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रतनपुर  में भाजपा का बड़ा फैसला, BJP नेता और पार्षद सस्पेंड, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब….. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रतनपुर  में भाजपा का बड़ा फैसला, BJP नेता और पार्षद सस्पेंड, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब…..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रतनपुर  में भाजपा का बड़ा फैसला, BJP नेता और पार्षद सस्पेंड, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब

 

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रतनपुर में रेप पीड़िता की मां की गिरफ्तारी के बाद माहौल काफी खराब है। इस विवाद के बीच भाजपा का बड़ा फैसला सामने आया है। आरोपी युवक के चाचा के ऊपर की कार्रवाई की गई है। आरोपी युवक के चाचा हकीम मोहम्मद भाजपा का नेता और पार्षद है। जिन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। वहीं पार्टी ने 7 दिवस के अंदर पार्षद से जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर पर पार्टी से निष्कासन की चेतावनी भी दी गई है। वही रतनपुर में अभी भी भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात है। बता दें कि मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव रविवार रात पीड़ित के घर पहुंचे थे।

 

साव ने रेप पीड़िता से बात कर उसकी आपबीती सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साव ने कहा कि भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया है इसलिए बीजेपी से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
बिलासपुर जिले में एक युवक ने गर्लफ्रेंड का पहले तो 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। इसके बाद फिर उसे घुमाने ले गया और जबरन संबंध बनाया। लड़की ने इसका विरोध किया, तब उसे पीटकर हाईवे में छोड़ दिया। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपी के परिजनों ने 19 मई को पीड़िता की मां के खिलाफ काउंटर केस करवाया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने रेप पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद रतनपुर में हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया। और थाने के बाहर जमकर हंगामा करने लगे। रतनपुर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031