नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज…….विभिन्न पदों के लिए 16 आवेदन लिए गए….17 मार्च को होगा मतदान – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज…….विभिन्न पदों के लिए 16 आवेदन लिए गए….17 मार्च को होगा मतदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 खरसिया अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज…….विभिन्न पदों के लिए 16 आवेदन लिए गए

*खरसिया* खरसिया अधिवक्ता संघ चुनाव 2023 के लिए आज नामंकन खरीदने के अंतिम समय तक अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशियों ,द्वारा कुल 5 आवेदन ,उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 3 आवेदन ,सचिव के लिए 3 आवेदन, सह सचिव के लिए 2 आवेदन ,ग्रंथ पाल के लिये 1 आवेदन इस तरह कुल 16 आवेदन विक्रय किया गया।

नामंकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6/03/23 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। 3 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जावेगा। दिनाँक 9/3/23 को 11 बजे से 2 बजे तक आवेदन पत्रों का शूक्ष्म जांच अवलोकन पश्चात दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक नाम वापसी किया जा सकेगा। दिनाँक 10/03/23 को 11 बजे से 2 बजे तक दावा आपत्ति पश्चात शाम तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जावेगा। दिनाँक 17 मार्च 2023 को प्रातः 11:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान किया जाएगा। शाम 4 बजे से व्होट की गिनती उपरांत परिणाम घोषित किया जावेगा। यदि किसी उम्मीदवार के द्वारा पुनर्गणना हेतु आवेदन किया जाता है तो उसी दिन पुंनर्गणना का कार्य किया जावेगा। उक्त मतदान प्रक्रिया में कुल 59 (अधिवक्ता) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी मन्थिर दास महंत,जगन्नाथ मिश्रा एवं लिपिक के रूप में रमेश वैष्णव विशेष रूप से जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी खरसिया अधिवक्ता संघ निर्वाचन के मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता श्री एम. एच. शाबरी द्वारा मीडिया को दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031