नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कुनकुनी में सार स्टील के जनसुनवाई पर लगे रोक…भाजयुमो खरसिया नगर अध्यक्ष ने एसडीएम के नाम दिया लिखित ज्ञापन* *प्रदूषण, भारी वाहनों से दुर्घटना,फसलों के उत्पादन पर प्रभाव सहित बाहरी लोगों के आवाजाही से अपराध बढ़ने की जताई आशंका* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*कुनकुनी में सार स्टील के जनसुनवाई पर लगे रोक…भाजयुमो खरसिया नगर अध्यक्ष ने एसडीएम के नाम दिया लिखित ज्ञापन* *प्रदूषण, भारी वाहनों से दुर्घटना,फसलों के उत्पादन पर प्रभाव सहित बाहरी लोगों के आवाजाही से अपराध बढ़ने की जताई आशंका*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुनकुनी में सार स्टील के जनसुनवाई पर लगे रोक…भाजयुमो खरसिया नगर अध्यक्ष ने एसडीएम के नाम दिया लिखित ज्ञापन

*प्रदूषण, भारी वाहनों से दुर्घटना,फसलों के उत्पादन पर प्रभाव सहित बाहरी लोगों के आवाजाही से अपराध बढ़ने की जताई आशंका* *⛔खरसिया/रायगढ़⛔*

 

कहतें हैं जहाँ विकास होता है वहां विनाश होना जरूरी है लेकिन कुनकुनी गांव में यह कहावत बिल्कुल उल्टा है यहां विकास के नाम पर सिर्फ विनाश ही विनाश दिखाई दे रहा है। खरसिया विधानसभा के गरीब आदिवासी परिवारों के शोषण एवं छलकपट से जमीन की रजिस्ट्री से शुरू हुआ यह खेल कई निर्दोष लोगों के मौत के बाद भी छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े 300 एकड़ आदिवासी जमीन घोटाला से अपनी पहचान बना चुके कुनकुनी वेदान्ता कोल वाशरी के द्वारा विवादस्पद जमीन पर ही नए उद्योग सार स्टील की स्थापना के लिए 20 जनवरी 2023 को पर्यावरण स्वीकृति हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। जिसपर घोर आपत्ति जताते हुए भाजयुमो खरसिया नगर अध्यक्ष एवं वार्ड 8 के पार्षद राधे राठौर के द्वारा सार स्टील के स्थापना से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने सहित भारी वाहनों के आवाजाही से दुर्घटना बढ़ने की संभावना व्यक्त किया है। अपने ज्ञापन में उक्त उद्योग के विस्तार से कृषि रकबा घटने एवं प्रदूषण से भूमि की उर्वरा शक्ति घटने को आशंका के साथ – साथ बाहरी लोगों के आवाजाही से अपराध बढ़ने की आशंका भी व्यक्त किया गया है। खरसिया एसडीएम के नाम लिखित ज्ञापन सौंपने के दौरान पर्यावरण प्रदूषण को भी प्रमुख कारण बताया है। एसडीएम को ज्ञापन देने के दौरान भाजयुमो खरसिया नगर अध्यक्ष राधे राठौर के साथ खरसिया नगर भाजपा अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930