नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सार स्टील एंड पावर प्लांट को मिली मंजूरी तो और बढ़ेगी प्रदूषण की मार, 20 जनवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई का जमकर विरोध करेंगे ग्रामीण…300 एकड़ आदिवासी जमीन घोटाला सामने आने के बावजूद विवादस्पद जमीन पर लगने वाले प्लांट का हो रहा विरोध – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सार स्टील एंड पावर प्लांट को मिली मंजूरी तो और बढ़ेगी प्रदूषण की मार, 20 जनवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई का जमकर विरोध करेंगे ग्रामीण…300 एकड़ आदिवासी जमीन घोटाला सामने आने के बावजूद विवादस्पद जमीन पर लगने वाले प्लांट का हो रहा विरोध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सार स्टील एंड पावर प्लांट को मिली मंजूरी तो और बढ़ेगी प्रदूषण की मार,

20 जनवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई का जमकर विरोध करेंगे ग्रामीण…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 300 एकड़ आदिवासी जमीन घोटाला का मामला है लंबित

खरसिया एसडीएम न्यायालय ने 2 दर्जन से अधिक 170(ख) के मामले है लंबित

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जोरशोर से उठाया था घोटाले का मुद्दा

आदिवासी किसान जयलाल राठिया के मौत पर पूर्व पीसीसी चीफ(वर्तमान मुख्यमंत्री) भूपेश बघेल ने उठाया था मुद्दा

दर्जनों कर्मचारियों एवँ अधिकारियों के विरुद्ध हुई थी निलंबन की कार्यवाही

रायगढ़। देश के सबसे प्रदूषित जिले में शामिल रायगढ़ में आए दिन नए उद्योगों के लिए जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।लेकिन असलियत यह है की जिला बढ़ते उद्योगों की वजह से पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है। रायगढ़ के तमनार, घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और लैलूंगा के बाद खरसिया भी इस जिले का सबसे प्रदूषित विधानसभा क्षेत्र होगा। जिले के जनप्रतिनिधियों के मौन रहने की वजह से उद्योगपतियों ने रायगढ़ जिले की जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रदूषित जिला का दर्जा मिलने के बाद भी रायगढ़ में उद्योगों का विस्तारीकरण बदस्तूर जारी है और यह सिलसिला कब थमेगा येकहा नहीं जा सकता।

खरसिया के कुनकुनी में मेसर्स सार स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट लगने जा रहा है । जिसमें प्लांट की क्षमता आयरन ओर पेलेटाइजेशन प्लांट 900000 टीपीए, स्पंज आयरन 231000 टीपीए, एमएस बिलेट्स 2,04000 एमटीपीए, रोलिंग मिल की क्षमता 198000 टीपीए, कैपटिव पावर प्लांट 24 एमडब्ल्यू होगी।

मेसर्स सार स्टील एंड पावर लिमिटेड कुनकुनी आरओबी रेलवे स्टेशन खरसिया की स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई 20 जनवरी 2023 समय प्रातः 11:00 परियोजना स्थल ग्राम कुनकुनी खरसिया में रखी गई है। इस परियोजना में खैरपाली, कुनकुनी, पामगढ़, नवागांव, बडे डूमरपाली, कुरु, रानी सागर, दर्रामुड़ा, चपले, रजघटा, बसनाझर आदि दर्जन गांव प्रदूषण की चपेट में आएंगे।
बता दें की इस जनसुनवाई के विरोध में प्रभावित गांव के लोग एकजुट हो चुके हैं।और जनसुनवाई स्थल में जाकर विरोध प्रदर्शन कर जनसुनवाई स्थगित करने की मांग करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930