नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीचर बेटे को घर से निकलवाने हाईकोर्ट पहुंचा पिता, पक्ष में आया फैसला छग हाईकोर्ट का अहम फैसला.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

टीचर बेटे को घर से निकलवाने हाईकोर्ट पहुंचा पिता, पक्ष में आया फैसला छग हाईकोर्ट का अहम फैसला..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टीचर बेटे को घर से निकलवाने हाईकोर्ट पहुंचा पिता, पक्ष में आया फैसला

छग हाईकोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेशे से शिक्षक बेटे को आदेश दिया है कि वह अपने पिता के नाम के मकान को एक सप्ताह के भीतर खाली करे। हालांकि पिता को सरकारी पेंशन मिलती है इसलिए गुजारा भत्ता देने का आदेश रद्द कर दिया है। बेटे ने रायपुर कलेक्टर के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

सत्ती बाजार रायपुर के सेवालाल बघेल ने रायपुर कलेक्टर के समक्ष मेंटिनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत आवेदन लगाकर बताया था कि रायपुर में उसके मकान में बेटा और बहू रहते हैं। दोनों उसकी देखभाल नहीं करते। न उन्हें समय पर भोजन मिलता है और न ही इलाज कराया जाता है। उसके साथ गाली-गलौच भी की जाती है। मकान मेरे नाम पर है पर घुसने नहीं देते और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं। बेटा गरियाबंद में शिक्षक है और उसे 50 हजार रुपये सैलरी मिलती है, वह उसका देखभाल करने में सक्षम है। आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई थी कि उसके मकान को बेटे से खाली कराया जाए और हर माह 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता दिलाया जाए। कलेक्टर ने पिता को हर माह 5 हजार रुपये भत्ता देने और 7 दिन के भीतर मकान खाली करने का आदेश दिया था।

इस आदेश के खिलाफ बेटे नीरज बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की सिंगल बेंच ने की। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर मकान खाली करने के हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। गुजारा भत्ता के संबंध में आदेश को इस आधार पर निरस्त कर दिया गया है कि पिता एफसीआई से रिटायर्ड है और उसे पेंशन मिलती है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930