नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , BOLLYWOOD NEWS करण जौहर के ‘कर्मचारी’ पर बड़ा खुलासा : क्षितिज लगातार ‘खरीदता था ड्रग्स’, NCB ने की पुष्टि – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

BOLLYWOOD NEWS करण जौहर के ‘कर्मचारी’ पर बड़ा खुलासा : क्षितिज लगातार ‘खरीदता था ड्रग्स’, NCB ने की पुष्टि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

BOLLYWOOD NEWS

करण जौहर के ‘कर्मचारी’ पर बड़ा खुलासा : क्षितिज लगातार ‘खरीदता था ड्रग्स’, NCB ने की पुष्टि

ड्रग्स मामले में करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन पर भी शिकंजा कसा है, NCB ने धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी बीच इस केस से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, NCB की मानें तो क्षितिज के पास से कथित तौर पर ‘ड्रग्स मिला’ है और यह भी दावा किया गया कि वो लगातार ‘ड्रग्स खरीदता’ था, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि इस ड्रग्स का उपयोग कौन करता था।

गौरतलब है कि गिरफ्तार ‘ड्रग्स पैडलर्स’ अनुज केशवानी ने ‘क्षितिज प्रसाद के नाम का’ खुलासा किया था। इससे पहले एनसीबी की टीम ने क्षितिज के घर पर भी छापा मारा था लेकिन क्षितिज अपने घर पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में नोटिस जारी कर उन्हें आज ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है, इससे पहले एजेंसी ने अबीगैल पांडे और सनम के घर से भी ‘चरस की बरामदगी’ की है। हालांकि इनके घर से इसकी मात्रा कितनी थी इसका खुलासा नहीं हो पाया है, खबरों के मुताबिक पूछताछ में NCB को अबिगेल पांडे ने कुछ टीवी के नामचीन लोगों का भी ‘खुलासा’ किया है।

साफ है जिस तरह से एनसीबी की जांच में नशे के कारोबार का खुलासा होता जा रहा है उसकी जांच से बड़े बड़े चेहरे बेनकाब हो रहे हैं और अब कयास यही लगाए जा रहे हैं कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद से पूछताछ में एनसीबी को और कई और महत्वपूर्ण जानकारियाँ हाथ लगे।

अबीगेल पांडे-सनम जौहर के खिलाफ NCB ने दर्ज किया केस

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ड्रग्स नेक्सस की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के खिलाफ एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं। एजेंसी पिछले दो दिनों से टीवी की मशहूर जोड़ी अबीगेल पांडे और सनम जौहर से ड्रग्स केस में पूछताछ कर रही है और उनके घर छापा भी मार चुकी है जहां से उन्हें चरस मिला।

अब सूत्रों ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को बताया है कि उन दोनों के खिलाफ NCB ने केस दर्ज कर लिया है। मुंबई NCB ने एनडीपीएस की धारा 20 के तहत सनम जौहर और अबीगेल पांडे के खिलाफ ड्रग्स का सेवन करने के लिए मामला दर्ज कर लिया ह

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31