नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया किसानों का भगवान, कृषि विधेयक का किया समर्थन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया किसानों का भगवान, कृषि विधेयक का किया समर्थन

Bhagwant Mann Cabinet : भगवंत मान यांची टीम ठरली, 10 मंत्र्यांची यादी जाहीर

Bhagwant Mann Cabinet : भगवंत मान यांची टीम ठरली, 10 मंत्र्यांची यादी जाहीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया किसानों का भगवान, कृषि विधेयक का किया समर्थन

नए कृषि बिल पर जारी गतिरोध के बीच मध्य प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह इसके समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने कृषि बिल का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को ‘किसानद्रोही’ बताते हुए प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी को ‘किसानों का भगवान’ बताया है.

इंदौरः नए कृषि विधेयक के विरोध में जहां एक ओर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी देशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी कर रही है. वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “किसानों का भगवान’’ बताया और कहा कि संसद से पारित कृषि सुधार संबंधी विधेयकों से अन्नदाताओं की आय दोगुनी होगी.
विपक्षी दलों को बताया किसानद्रोही

शिवराज सिंह चौहान ने इन विधेयकों के विरोध में उतरे विपक्षी दलों को “किसानद्रोही” करार दिया और आरोप लगाया कि वे बिचौलियों की पैरवी कर रहे हैं. नए कृषि विधेयक का समर्थन करते हुए चौहान ने संवाददाताओं से कहा, “दूरदृष्टि से फैसले करने वाले प्रधानमंत्री किसानों के भगवान हैं. कृषि सुधारों से संबंधित तीनों विधेयक किसानों के लिए वरदान हैं जिनसे किसानों की आय दोगुनी होगी.”

उन्होंने कहा “इन विधेयकों का विरोध कर रहे विपक्षी दल अन्नदाताओं के शुभचिंतक नहीं, बल्कि किसानद्रोही हैं. वे किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उनकी ये कोशिशें सफल नहीं होने दी जाएंगी.”

कृषि बिल का किया समर्थन

विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, “अगर कोई निर्यातक अच्छे दाम देकर सीधे किसानों से गेहूं और धान खरीदता है, तो किसी बिचौलिये की जरूरत क्या है?विपक्षी दल बिचौलियों का समर्थन क्यों कर रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल कृषि विधेयकों को लेकर प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि किसानों के हितों का “अंधविरोध” कर रहे हैं.

बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष समिति कृषि बिलों के विरोध में आज से 26 सितंबर तक पंजाब में रेल रोको आंदोलन करेंगे. पंजाब में विभिन्न कृषि संगठन पहले ही 25 सितंबर को इस विधेयक के विरोध में ‘बंद’ की घोषणा कर चुके हैं. रेल रोको विरोध प्रदर्शन आज दोपहर में शुरू होगा.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31