नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. वह 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है. कोरोना की वजह से मरने वाले वह कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं.

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी (फाइल फोटो- PTI)रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी (फाइल फोटो- PTI)
  • 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे सुरेश
  • कर्नाटक से कोरोना से जान गंवाने वाले दूसरे सांसद
  • पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- असाधारण कार्यकर्ता

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. वह 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनका इस समय एम्स में इलाज चल रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है.

सुरेश अंगड़ी कोरोना की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं. इससे पहले सांसद अशोक गस्टी की पिछले दिनों कोरोना की वजह से मौत हो गई थी. वह राज्यसभा के सांसद थे. सुरेश लोकसभा सांसद थे.

रेल राज्य मंत्री के कोरोना से निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की. वह एक समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे. उनका निधन दुखदायी है. दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है. शांति.

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी रेल राज्य मंत्री के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से मुझे धक्का लगा है.

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगदी के निधन के कारण राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को कल 24 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में आधा फहराया जाएगा. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी रेल राज्य मंत्री के निधन पर दुख जताया.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि वह मेरे भाई जैसे थे. लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी निधन पर दुख जताया है.

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सांसद थे. वह बेलगाम से 4 बार लोकसभा सांसद बने. 2019 के चुनाव में भी उन्हें जीत मिली थी. वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहंचे थे. सुरेश अंगड़ी की मौत की खबर मिलते ही कर्नाटक के सभी सांसद अंगड़ी के घर की ओर निकल पड़े हैं.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930